इंदौर में आज होगा पारंपरिक हिंगोट युद्ध, सैकड़ों लोग एक-दूसरे पर बरसाएंगे अग्निबाण

SHARE:

 मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर में आज एक ऐसा पारंपरिक युद्ध होगा जिसकी परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। देपालपुर के गौतमपुरा में आज दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर कलंगी और तुर्रा दो दलों के बीच हिंगोट युद्ध होगा और दोनों ही दल एक दूसरे पर अग्निबाणों से एक के बाद एक हमला करेंगे। इस हिंगोट युद्ध को देखने और खेलने के लिए हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से गौतमपुरा पहुंचते हैं, जो आज भी अपनी सालों पुरानी परंपरा को आज भी जीवित बनाए हुए हैं।

कब और कैसे होता है हिंगोट युद्ध ?

हिंगोट युद्ध का आयोजन हर वर्ष दिवाली के अगले दिन पड़वा के दिन खेला जाता है। इस दिन लोग दूर-दूर से एकत्रित होकर इस अनोखे नजारे को देखने आते हैं। इस युद्ध में दो दल होते हैं। एक तुर्रा दल और कलंगी दल। तुर्रा दल गौतमपुरा गांव के योद्धाओं का होता है। जबकि कलंगी दल रूणजी गांव के योद्धाओं का होता है। दोनों टीमें शाम को युद्ध मैदान में आमने-सामने खड़ी होती हैं और आग से जलते हिंगोट को एक-दूसरे पर फेंका जाता है। युद्ध शुरु होने से पहले दोनों दल योद्धा पहले एक-दूसरे से गले मिलते हैं और भगवान देवनारायण से आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद रोशनी कम होते ही हिंगोटों की बरसात शुरू हो जाती है। आसमान में उड़ते और जलते गोले ऐसा दृश्य बनाते हैं जो किसी फिल्मी युद्ध से कम नहीं लगता।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें