मंदसौर पुलिस ने 62 लाख की ब्राउन शुगर और डोडाचूरा पकड़ा

SHARE:

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक), जिसकी अनुमानित कीमत 62 लाख रुपये है, तथा 5 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस चौकी भैसोदामंडी की टीम ने तालाब के पास आम रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान कालू सिंह पिता मांगीलाल उर्फ मांगू सिंह (43 वर्ष), निवासी ग्राम सुराखेड़ी, थाना गरोठ को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 62 लाख रुपये), 5 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 11 हजार रुपये) और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP14 ZD6535 (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त की।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 21 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। जब्त मादक पदार्थों के स्रोत एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला, चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उप निरीक्षक धर्मेश यादव, सहायक उप निरीक्षक सूर्यपाल मेंडा, आरक्षक जितेन्द्र कोठे एवं आरक्षक बहादुर भुरिया का विशेष योगदान रहा।

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध मंदसौर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार मानी जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें