लोकायुक्त उज्जैन ने बड़ौद, आगर मालवा के महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
विपुस्था लोकायुक्त के महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.11.2026 को लोकायुक्त उज्जैन ने बड़ौद, आगर मालवा में महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
शिकायतकर्ता बहादुर लोहार पिता श्री नारायण सिंह लोहार, निवासी- मकान नम्बर ४१/२, वार्ड नम्बर ११, लोहार मोहल्ला, विनायगा बड़ौद, आगर मालवा ने दिनांक 04.11.2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री विनोद कुमार दीक्षित को शिकायत की थी की मेरी पत्नी रामू की, महिला एवं बाल विकास परियोजना में सहायिका पद की नियुक्ति हेतु परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची द्वारा 80,000 कि मांग की जा रही थी, आवेदक के निवेदन करने पर परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान 60,000 रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुआ। पहली किश्त 30,000 रुपए लेते आज दिनांक को परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान एवं सुपरवाइजर जयश्री खींची को रंगे हाथों पकड़ा।
ट्रैप कार्रवाई में
1-डीएसपी दिनेशचंद पटेल,
2-निरीक्षक हीना डावर,
प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक शिव कुमार शर्मा, आरक्षक संदीप राव कदम, आरक्षक विशाल रेशमिया, सहायक ग्रेड 3 रश्मि महेश्वरी, सहायक ग्रेड 3 सुनिता चौधरी, सदस्यों की टीम शामिल रहीl
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी, कर्मचारी किसी शासकीय कार्य को करने हेतु रिश्वत की मांग करता है, तो लोकायुक्त उज्जैन को शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर सम्पर्क कर सकता है ।









