शिवपुरी में परंपरा के लिए खतरों का खेल, गायों के पैरों के आगे लेट जाते हैं ग्रामीण

SHARE:

 शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैराई में दीपावली के अगले दिन भील समाज की एक अनोखी परंपरा निभाई गई। खास बात ये है कि, जितनी शिद्दत से निभाई जाती है, उतनी ही खतरनाक भी है। क्योंक्, मन्नत पूरी होने के बाद ग्रामीण को गोवंश की पूजा – अर्चना करनी होती है, उसके बाद वो एक चिन्हित रास्ते पर लेट जाते हैं और उनके ऊपर से गायों का झुंड गुजर जाता है।

सैकड़ों सालों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन मंगलवार को भी गांव में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान दर्जनों गायों को विशेष रूप से सजाया गया और उनकी पूजा के बाद मन्नत मांगने वाले ग्रामीण उनके गुजरने के लिए गांव के एक चिन्हित रास्ते पर लेट गए। हालांकि, ऐसे करना खुद की जान से खिलवाड़ करना है, लेकिन यहां के ग्रामीणों का विश्वास से है कि, इस परंपरा का निर्वहन करने वाले को कभी कोई चोट तो दूर खरोंच तक नहीं आई है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें