भोपाल में दीपावली पर टली अनहोनी, रात में घर में लगी आग, तीसरी मंजिल से फंसे तीन लोगों का रेस्क्यू

SHARE:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली की रात एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। दिवाली की रात भोपाल के घोड़ा नक्कास क्षेत्र में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, इस आग में बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर कुछ लोग फंस गए थे जिन्हें आग की लपटों के बीच स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे किसी तरह रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

बड़ी अनहोनी टली
दीपावली की रात घोड़ा नक्कास क्षेत्र में अजय रैकवार के मकान में संचालित प्रेम मंगानी की सुपारी एवं किराना दुकान में आग लग लग गई। तीन मंजिला बिल्डिंग के निचले हिस्से में लगी आग तेजी से फैली और इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में आग इतनी तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया कि तीसरी मंजिल पर मौजूद तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और तीनों लोग बिल्डिंग में फंस गए। राहत की बात ये है कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण बिल्डिंग में फंसे तीनों लोगों को रस्सी के सहारे करीब 40 फीट की ऊंचाई से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें