मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन

SHARE:

“हार-जीत से बड़ा है खेल भावना से खेलना, आप देश के भविष्य के सितारे हो।”–”जिलाधीश दिव्यांक सिंह”
मंदसौर।70वीं राज्य स्तरीय शालेय रोलर स्केटिंग 11/14/17/19 वर्ष बालक/बालिका जिले की सबसे बड़ी प्रतियोगिता लोटस वैली स्कूल में आयोजित हुई। उसके आज समापन कार्यक्रम में जिला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधीश श्री दिव्यांक सिंह जी ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने मंदसौर आए खिलाड़ियों के लिए प्रशंसा पत्र जारी कर उनका उत्साहवर्धन किया है। जिलाधीश श्री सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि हार या जीत किसी भी खेल का मात्र एक भाग है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना से पूरे जोशो-खरोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना और तैयारी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने अथक प्रयासों से न केवल अपने कोच, बल्कि अपने माता-पिता और अपने शहर का नाम भी रोशन किया है। खेल के प्रति उनका अनुशासन, लगन और आत्मबल इस बात का परिचायक है कि वे आगामी जीवन में भी बुलंद रहेंगे।
कलेक्टर ने विश्वास जताया कि इन खिलाड़ियों के कौशल से आने वाले समय में राष्ट्र को भविष्य के लिए एक सितारा मिलेगा और वे अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आयोजन समिति के सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, लोकशिक्षण भोपाल के ऑब्जर्वर एवं संयुक्त संचालक क्रीड़ा उज्जैन श्रीमती सावित्री मालवीय एवं भरत सिंह कुमावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री घीसालाल जोगचंद, संयोजक एवं प्राचार्य डॉक्टर विजय सिंह पुरावत, खेल प्रभारी रघुवीर मालवीय ने भी सभी खिलाड़ियों, कोच, जनरल मैनेजर, रेफरी, खेल प्रेमी, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका प्रशासन, जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, आयोजन में लगे सभी कर्मचारी, अधिकारी, लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ पत्रकार बंधु, मीडिया जगत, स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान व परिसर सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले लोटस वैली स्कूल के संचालक विकास आचार्य, प्राचार्य विभा आचार्य, एवं प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया एवं आगे भी प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपिल की गई। इस अवसर पर सभी समिति संयोजक, सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। खेल ध्वज अवरोहण कर ऑब्जर्वर भरतसिंह कुमावत को खेल संयोजक एवं प्राचार्य डॉक्टर विजय सिंह पुरावत द्वारा सौंपा गया।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य रविंद्र दवे व आभार प्रदर्शन प्राचार्य दिनेश जैन ने माना। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार समिति संयोजक एवं प्राचार्य शहजाद हुसैन व मुकेश जैन द्वारा दी गई।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें