लोकायुक्त उज्जैन ने कलेक्ट्रेट उज्जैन मैं ADM के बाबू को ₹20000की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

SHARE:

विपुस्था लोकायुक्त के महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.11.2026 को लोकायुक्त उज्जैन ने कलेक्ट्रेट उज्जैन मे ADM के बाबू रोहित गोठवाल सहायक ग्रेड 3 ₹20000की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

शिकायतकर्ता बृजेश विश्वकर्मा पिता श्री तिलकधारी निवासी सी -267 बिरलाग्राम नागदा जिला उज्जैन ने दिनांक 29.10.26 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री विनोद कुमार दीक्षित को शिकायत की थी की मेरी माता जी के नाम से उज्जवला योजना का फर्जी गैस कनेक्शन मेरी माता जी के डॉक्यूमेंट्स उपयोग कर के किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई मे की थी जिसकी जाँच खाद्य विभाग द्वारा कर ADM को प्रेषित की गई

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें