युवा शक्ति को सही दिशा देना विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी : नरेंद्र सिंह तोमर

SHARE:



मंदसौर। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर मंदसौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने आयोजन की सराहना की और इसे भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अत्यंत प्रशंसनीय एवं उपयोगी पहल बताया।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक आशुतोष जोशी को युवा संसद की बेहतरीन संरचना एवं प्रासंगिक विषयों के चयन के लिए बधाई दी। साथ ही कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करने का किया प्रयास

बच्चों के साथ हुए संवाद का उल्लेख करते हुए तोमर ने कहा कि उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और सवालों के प्रति उनकी रुचि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवा शक्ति यानी तरुणाई को सही दिशा देना बेहद आवश्यक है।

निरंतर होते रहने चाहिए ऐसे आयोजन

तोमर ने कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना आयोजकों का निर्णय है, लेकिन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और उन्हें सकारात्मक दिशा देने वाले ऐसे उपयोगी आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। इससे नई पीढ़ी को देश, समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का बेहतर अवसर मिलता है।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को संवाद, विचार और सहभागिता का मंच उपलब्ध कराना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें