मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल तथा सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जेन एवं जिला स्तरीय अधिकारियो द्वारा ग्राम एलची में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया इस दौरान ग्रामीण जन उपस्थित थे प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत देशभर के किसानों के बैंक खातों में किस्त राशि डाली गई जिसका लाभ मंदसौर जिले के किसानों को भी मिला है
पीएम किसान सम्मान निधि मिलने से खुश हैं 75 वर्षीय किसान रतनलाल सूर्यवंशी
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम एलची
मै प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को अन्य किसानों के साथ-साथ स्थानीय किसान श्री रतनलाल सूर्यवंशी ने भी देखा सुना 75 वर्षीय किसान श्री रतनलाल ने बताया कि उनको विगत कई वर्षों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है सम्मान निधि की राशि उनके बहुत काम आती है लगातार सम्मान निधि प्राप्त कर रहे रतन लाल बहुत खुश है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं









