स्व. अजीत कुमार लोढ़ा के सामाजिक योगदान को किया नमन, सकल जैन समाज ने परिजनों को सौंपा प्रशस्ति पत्र

SHARE:

मंदसौर। सकल जैन समाज मंदसौर द्वारा रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में स्वर्गीय अजीत कुमार लोढ़ा के सामाजिक योगदान एवं संगीत के माध्यम से प्रभु भक्ति के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके गौरवशाली स्मरण में समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

प्रशस्ति पत्र सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं सकल जैन समाज के अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र जैन गोटावाला तथा संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा द्वारा स्व. अजीत कुमार लोढ़ा के सुपुत्र श्री लोकेन्द्र लोढ़ा, धर्मपत्नी श्रीमती रीता लोढ़ा एवं पौत्र सीए तनिष्क लोढ़ा को सौंपा गया।

समाज की ओर से तैयार प्रशस्ति पत्र में स्व. लोढ़ा के सामाजिक योगदान, धार्मिक गतिविधियों के प्रति निष्ठा, साधु-संतों की सेवा में अग्रणी भूमिका तथा उनके प्रेरणादायी जीवन का उल्लेख किया गया। सकल जैन समाज के अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र जैन ने कहा कि स्व. लोढ़ा का जीवन त्याग, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके द्वारा किए गए कार्य और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री विपिन जैन, सकल जैन समाज के संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला, साहित्य परिषद के सचिव डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. आशीष खिमेसरा, समाजसेवी श्री घनश्याम बटवाल, श्री विजय सुराना, श्री दिलीप लोढ़ा, श्री शांतिलालजी बड़जात्या, डॉ. गुणमाला खिमेसरा, श्री संजय मुरड़िया, श्री मनीष सेठी, श्री प्रताप कोठारी, श्री शेखर कासमा, श्री तलेरा, श्री शैलेन्द्र भंडारी, श्री मनोज जैन मारुति सहित सकल जैन समाज के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजलि अंकुश जैन ने किया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें