नारायणगढ़ पुलिस की कार्रवाई: डोडाचूरा और प्रतिबंधित गोलियों की बड़ी खेप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

*मंदसौर।* जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे वाली मोटरसाइकिल से 5.290 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित श्रेणी की गोलियां जब्त की हैं। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

### वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल डामोर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान नारायणगढ़-पिपलियामंडी रोड पर सगस बावजी मंदिर के पास बरखेड़ा वीरपुरिया फंटे पर एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक *MP44ZB2375* से मादक पदार्थ एवं गोलियां बरामद हुईं।

### क्या-क्या हुआ जब्त?

पुलिस ने आरोपी ताहिद पिता नबी नूर मोहम्मद, उम्र 40 वर्ष, निवासी रामद्वारा गली, जावद, जिला नीमच के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की है—

– *डोडाचूरा:* 5.290 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹10,580
– *अल्प्राजोलम टैबलेट:* 1200 पत्ते, अनुमानित कीमत ₹1,00,000
– *ट्रामाडोल टैबलेट:* 20 पत्ते, अनुमानित कीमत ₹6,000
– *टीपी डोल टैबलेट:* 75 पत्ते, अनुमानित कीमत ₹15,000
– *टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल:* अनुमानित कीमत ₹50,000
– *रियलमी नार्जो मोबाइल फोन:* अनुमानित कीमत ₹10,000

पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत *₹1,91,580* है।

### एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कार्रवाई के बाद थाना नारायणगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 342/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 22 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस आरोपी से जब्त सामग्री की उपलब्धता, उसके स्रोत और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ़ सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

*मध्य भारत मीडिया | सच, साहस और समर्पण*

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें