मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के रिंडा गांव में एक स्कूली तूफ़ान गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार छह बच्चे और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय मंदसौर लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचीं एडीएम एकता जायसवाल
घटना की सूचना मिलने पर एडीएम एकता जायसवाल जिला चिकित्सालय मंदसौर पहुंचीं। उन्होंने घायल बच्चों का हाल जाना और उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली।
डॉक्टर ने दी उपचार की जानकारी
जिला चिकित्सालय में घायल बच्चों का उपचार कर रहीं ड्यूटी डॉक्टर डॉ. दिव्यांशी के अनुसार, हादसे में घायल बच्चों का उपचार जारी है। एक गंभीर रूप से घायल बच्ची को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। वैन चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
रिपोर्ट: नरेंद्र धनोतिया, मंदसौर
मध्य भारत मीडिया
सच, साहस और समर्पण
#Mandsaur #MandsaurNews #स्कूलीवैनहादसा #अफजलपुर #RindaVillage #मध्यभारत मीडिया








