लोकायुक्त रेड में नपे SDO संजीव शर्मा, 1.6 किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और लाखों कैश, पचमढ़ी के होटल-रिसॉर्ट में पहुंची टीम

SHARE:

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी में पदस्थ एसडीओ संजीव शर्मा के मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा के विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की दो अलग – अलग टीमों की शनिवार सुबह 6 बजे से कार्रवाई जारी है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर की गई है।

डीएसपी लोकायुक्त वीरेंद्र सिंह ने कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, फॉरेस्ट एसडीओ संजीव शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत मिली थी, जिसका सत्यापन किया गया, जिसमें शिकायत की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर ये कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि, कार्रवाई पचमढ़ी स्थित सरकारी आवास पर सुबह साढ़े छह बजे शुरु हुई। इसी दौरान उनके छिंदवाड़ा स्थित निजी निवास पर भी कार्रवाई की जा रही है। अबतक की कार्रवाई में उनके शासकीय निवास से 23 लाख रुपए नकद, एक किलो छहसौ ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी, कई कीमती घड़ियों समेत कई कीमती सामानों के साथ कुछ अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं।

होटलों पर पहुंची टीम
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि, लोकायुक्त टीम को पचमढ़ी में उनके रिसोर्ट और होटलों की भी जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर एक टीम मटकुली स्थित होटल और पचमढ़ी की होटल भी पहुंची है। वहां भी कुछ दस्तावेज टीम को मिले हैं। फिलहाल, टीम संबंधित दस्तावेजों के आधार पर सामने आए आवासों और अन्य ठिकानों की जांच के बाद संबंधित शासकीय कार्यालय की भी विस्तृत जांच कर आय से अधिक संपत्ति का पूर्ण आंकलन करेगी।

छिंदवाड़ा में भी कार्रवाई जारी
बता दें कि, एसडीओ संजीव शर्मा के छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित निजी आवास पर भी लोकायुक्त की कार्रवाई सुबह साढ़े छब बजे से जारी है। यहां से भी टीम को एक किलों सोने के जेवरात के साथ साथ निजी जमीनों से संबंधित दस्तावेज और लाखों रुपएकेश मिला है। फिलहाल, यहां भी जांच जारी है।

2001 में पेंच टाइगर रिजर्व से शुरू की थी नौकरी
संजीव शर्मा ने साल 2001 में पेंच टाइगर रिजर्व में रेंजर के रूप में नौकरी शुरू की थी। इसके बाद वे दो साल तक कान्हा नेशनल पार्क में पदस्थ थे। वहां से दोबारा उनका तबादला पचमढ़ी हो गया। पचमढ़ी में रेंजर रहते हुए ही वे पदोन्नत होते रहे। बता दें कि, उनका ज्यादातर सेवाकाल पचमढ़ी में ही होता रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें