आयुष्मान कार्ड से इलाज के बावजूद मरीजों से ठगी कर रहा डॉ. योगेंद्र कोठारी का अनुयोग हॉस्पिटल!

SHARE:

मन्दसौर। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जनता से खुली लूट अगर मन्दसौर में कहीं मची हुई है तो वो है डॉ.योगेन्द्र कोठारी का अनुयोग हॉस्पिटल । कहने को तो ये हॉस्पिटल है लेकिन इसमें मरीजो के साथ हो रही ठगी और मौतों को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये लूट की दुकान हो।
वैसे इस हॉस्पिटल का पूरा नाम ही अनुयोग हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां इलाज नहीं बल्कि मरीजों के साथ रिसर्च हो रही है।

सूत्र बताते है कि यूक्रेन की डिग्री के सहारे गम्भीर मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर साहब को वर्ष 2024 से अकूत दौलत कमाने की लत लग गई। लत लगवाने वाला शहर का एक व्यापारी है जो नकली इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेचने का काम करके जनता के साथ वर्षों से ठगी करता आया है। जबसे व्यापारी इस हॉस्पिटल से जुड़ा है तब से डॉक्टर भी सेवा भावना छोड़कर व्यापारी बन गया है।

पिछले दिनों दो मामले ऐसे सामने आये जिसमें परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर मरीज के मौत के आरोप लगाए है। जो मरीज अच्छी कंडीशन में इस हॉस्पिटल में भर्ती हुआ वो भी जिंदा वापस नहीं गया ऐसा आरोप स्वयं मरीजों के परिजनों ने लगाया है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड के बावजूद लाखों रुपए की वसूली हुई वो अलग है।

आयुष्मान कार्ड से इलाज करने के बाद भी डॉ.कोठारी और उसका व्यापारी दोस्त मरीजों के परिजनों से खुलेआम ठगी कर रहे है और स्वास्थ्य विभाग आँखो पर गुलाबी नोटों की पट्टी बांधकर बैठा है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि सार्वजनिक आरोप लगने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई हो, इससे पहले अक्टूबर 2024 में स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट मध्यभारत मीडिया के हाथ लगी है जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से अवैध राशि की गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कारिंदों ने हॉस्पिटल पर कार्रवाई के बजाय केवल राशि वापसी करवाने का आदेश करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

गोल चौराहे पर एक क्लिनिक से शुरुवात करने वाले डॉ.कोठारी और उनके पत्नी के पास महज पांच – छः वर्षों में इतनी अकूत संपति कहां से आई जिससे कि वे कई कंपनियों में पार्टनर बन बैठे है इसकी जांच आयकर विभाग को करनी चाहिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें