इंदौर में कृतिका तलरेजा ने एक महिला पर अपने पति संतोष तलरेजा को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, महिला को अब तक 40 लाख रुपये और इसके अलावा 20 से 25 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
कृतिका ने आरोप लगाया कि सरोगेसी से जुड़े विवाद के बाद भी महिला ब्लैकमेलिंग और धमकियां देती रही। पुलिस ने शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद BNS की धारा 308(2), 308(7) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








