

मंदसौर 24 नवंबर 2026 बालागंज शिक्षा विकास समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को संपन्न हुई इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने एजेंसी नगर पालिका को निर्देशित किया कि बालागंज स्कूल के अंतर्गत किए जा रहे शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए निर्माण नियोजित ढंग से हो प्रत्येक सुविधा का ध्यान रखा जाए बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पंकज जाट एसडीएम श्री शुभम पाटीदार डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम गुर्जर शिक्षा विभाग के श्री सुदीप दास शिक्षा विभाग के श्री लोकेंद्र डाबी नगर पालिका कार्यपालन यंत्री श्री धारवे आदि उपस्थित थे

बैठक में बताया कि शिक्षा विभाग की राशि से नगर पालिका द्वारा 70 दुकानों के शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण किया जा रहा है वर्तमान में 20 दुकाने निर्माणाधीन है कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण सुनियोजित ढंग से किया जाए पार्किंग, आवागमन, बैठक व्यवस्था, लोगों के मूवमेंट, प्रकाश इत्यादि बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उक्त परिसर मे पुरानी 17 दुकानों को किस प्रकार मरम्मत अथवा सुधार करके नीलाम किया जा सकता है कार्य योजना तैयार करें अथवा दुकानों को ध्वस्त करने की स्थिति में प्लान तैयार किया जाए कलेक्टर द्वारा बालागंज स्कूल की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए इसके अलावा मल्टीपरपज ग्राउंड निर्माण के लिए भी एस्टीमेट बनाने के लिए विभाग को निर्देशित किया







