कार्य का विवरणः- पुलिस मुख्यालय द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत लगातार
> सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है जिसमें पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेंद्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में सिंथेटिक ड्रग्स के तस्करो पर कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व डोडाचुरा जप्त किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 24.11.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर
सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो 1. वसीम उर्फ गोलू पिता फारुख मेव उम्र 24 साल निवासी खानपुरा मंदसौर 2. मोहम्मद शब्बीर उर्फ शाहनवाज पिता मोहम्मद रफीक मेवाती उम्र 26 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा हालमुकाम बन्नाखेडा जावरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 90 ग्राम एमडी ड्रग व 05 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/26 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीगणो से मादक पदार्थों के संबंध में पुछताछ करते आरोपीगणो द्वारा उक्त एमडी ड्रग्स व डोडाचुरा विक्रमसिंह पिता जबरसिंह राजपुत निवासी बस्तवां तहसील बालेश्वर व गणपतराम पिता भोलाराम जाट निवासी गोदेलाई तहसील चामु को देने जाना बताया व उक्त मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व डोडाचुरा अप्पी उर्फ अफरीद पिता उमर कोका निवासी झुग्गी झोपडी इन्द्रा कालोनी मंदसौर से लाना बताया ।
वर्तमान में अप्पी उर्फ अफरीद पिता उमर कोका निवासी झुग्गी झोपडी इन्द्रा कालोनी मंदसौर प्रकरण में फरार है जिसकी तलाश जारी है। जन
> जप्त मश्रका
01. 90 ग्राम एमडी (MD) ड्रग किमती 09 लाख रुपए
02. 05 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 10 हजार रुपए
03. एक टाटा टियागो कार क्रमांक GJ-03-LB-6917 किमती 05 लाख रुपए
04. एक विवो कंपनी व एक रियलमी कंपनी का मोबाईल किमती 25000 रुपए
गिरफ्तार आरोपी –
1. वसीम उर्फ गोलू पिता फारुख मेव उम्र 24 साल निवासी खानपुरा मंदसौर 2. मोहम्मद शब्बीर उर्फ शाहनवाज पिता मोहम्मद रफीक मेवाती उम्र 26 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा हालमुकाम बन्नाखेडा जावरा
3. विक्रमसिंह पिता जबरसिंह राजपुत उम्र 32 साल निवासी बस्तवां तहसील बालेश्वर जिला जोधपुर राज.
4. गणपतराम पिता भोलाराम जाट उम्र 32 साल निवासी गोदेलाई तहसील चामु जिला जोधपुर राजस्थान
फरार आरोपीः- 01
अप्पी उर्फ अफरीद पिता उमर कोका निवासी झुग्गी झोपडी इन्द्रा कालोनी मंदसौर
> पुलिस टीमः-
उक्त कार्यवाही में थाना नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
> मंदसौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।











