एमपी में चला बुलडोजर, भोपाल के सैकड़ों मकान कर रहे जमींदोज

SHARE:

भोपाल के ऐशबाग में सुबह से पहुंच गई पोकलेन, रास्ते किए बंद, सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात, इंदौर में भी चल रहा बुलडोजर
मध्यप्रदेश में सैकड़ों मकान जमींदोज किए जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल और व्यवसायिक राजधानी इंदौर में ये कार्रवाई की जा रही है। भोपाल के ऐशबाग में जहां 599 क्वार्टर तोड़े जा रहे हैं वहीं इंदौर में भी 62 मकानों को धराशायी किया जा रहा है।

ऐशबाग में जनता क्वार्टर गिराने को लेकर चल रहा विवाद रविवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया था। हाईकोर्ट ने रविवार को छुट्टी होने के बावजूद विशेष रूप से सुनवाई की लेकिन 599 आवास तोडऩे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसी के साथ सोमवार से जर्जर आवास तोडऩे की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया था।
जनता क्वार्टर-465 के वैध आवंटी मो. हफीज खान ने याचिका दायर कर सभी 600 क्वार्टर तोडऩे की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक की मांग की थी। मामले की गंभीरता देख जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने विशेष सुनवाई की। व्यापक ध्वस्तीकरण रोकने से इनकार किया। क्वार्टर-465 के आवंटी को 2 दिन की राहत दी। याचिकाकर्ता व हाउसिंग बोर्ड के अफसर कलेक्टर के साथ बैठक कर किराए की राशि तय करेंगे। बुधवार को कोर्ट को बताएंगे।

कोर्ट के फैसले के बाद देर रात पहुंचीं जेसीबी
सोमवार को कार्रवाई के लिए रविवार देर रात जेसीबी पहुंच गईं। उधर लोगों ने भी रात में ही सामान निकालना शुरू कर दिया था।
री-डेवलपमेंट का प्रस्ताव
हाउसिंग बोर्ड के अधिवक्ता कपिल दुग्गल ने कोर्ट में बताया, नगर निगम ने 2016 में क्वाटर्स जर्जर घोषित किए थे। यहां जान-माल के नुकसान की आशंका है। आवंटियों को कई नोटिस दिए गए। बोर्ड के अनुसार शासन की री-डेवलपमेंट योजना के तहत वैध आवंटियों को नए भवन में आवास दिए जाएंगे। निर्माण अवधि में किराया मिलेगा।

2016 से हैं जर्जर घोषित:
हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर गौतम सिंह ने बताया कि ऐशबाग के जनता क्वार्टर 2016 से जर्जर घोषित हैं। सोमवार से इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरु हो गई है।
ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस आवास तोड़ने के लिए 10 पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं। कार्रवाई के लिए 4 एसडीएम और 10 तहसीलदार मौके पर मौजूद हैं।

इंदौर में भी सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यहां कृष्णबाग कॉलोनी में 62 मकानों को तोड़ा जा रहा है। 16 और 17 नवंबर को प्रस्तावित कार्रवाई पुलिस बल के अभाव में टाल दी गई थी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें