# पीएम मोदी ने किसानों के खातों में भेजी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, बंशीलाल गुर्जर ने जताया आभार

SHARE:

 

*देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को मिले 18,690 करोड़ रुपये, गुजरात के 50 लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित*

*मंदसौर।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी कर देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

*बंशीलाल गुर्जर ने भाजपा किसान मोर्चा एवं देश के समस्त किसान भाई-बहनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।* उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 2,000 रुपये की किस्त पहुंचाई गई। इस अवसर पर देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। वहीं गुजरात के 50 लाख से अधिक किसान भी इस योजना से लाभान्वित हुए।

*गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, कृषि के आधुनिकीकरण तथा उनकी आय एवं सम्मान में वृद्धि के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।* यूपीए सरकार के कार्यकाल में कृषि बजट लगभग 23 हजार करोड़ रुपये था, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया है।

*उन्होंने कहा कि नीम कोटेड यूरिया, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को प्रोत्साहन देने जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भूमिका निभाई है।* देश में लगभग 7,600 किसान उत्पादक संगठनों के गठन से किसान अब संगठित होकर अपने उत्पादों के बेहतर विपणन और व्यापार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

*MSP में वृद्धि से किसानों को बेहतर मूल्य का प्रयास*

बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खरीफ एवं रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में लगातार वृद्धि की गई है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास हुए हैं। सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों से किसानों में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है।

*कांग्रेस पर साधा निशाना*

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक किसानों को राजनीतिक नारों और खोखले वादों तक सीमित रखा तथा उनके हितों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के संघर्ष, परिश्रम और उनकी वास्तविक समस्याओं को समझते हैं। यही कारण है कि पिछले 12 वर्षों से किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ठोस निर्णय लिए जा रहे हैं।

*गुजरात को 14,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात*

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 14,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की है।

अंत में बंशीलाल गुर्जर ने देश के करोड़ों किसान परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के सम्मान, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

*— मध्य भारत मीडिया*

#Mandsaur #BanshilalGurjar #PMKisan #KisanSammanNidhi #NarendraModi #BJPKisanMorcha #Farmers #MadhyaBharatMedia

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें