जबलपुर में जुलूस पर बिजली का कहर; दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 युवकों की मौत

SHARE:

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. मझौली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन पाथ से नारेली तालाब की ओर जा रहे विसर्जन जुलूस में शामिल लोग अचानक करंट की चपेट में आ गए. हादसा उस समय हुआ जब प्रतिमा के साथ चल रहा लोहे का ट्रस बिजली के तारों से संपर्क में आ गया. घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई.

रात करीब एक बजे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन पाथ से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नारेली तालाब जा रहे थे. जुलूस में 50 से अधिक लोग शामिल थे. प्रतिमा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी थी और उसके साथ लोहे का ट्रस भी लगाया गया था. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रास्ते में एक नीचा बिजली तार आने पर उसे ऊपर उठाने का प्रयास किया गया. इसी दौरान तार का संपर्क ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हो गया. इसके बाद तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया और आसपास मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें