मोहित चौधरी ने कनीना के नौ गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

SHARE:

बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य
धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी ने रविवार को कनीना विकास खंड के नौ गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मोहित चौधरी ने सयाना, नोताना, पोता, बाघोंता, सेहलंग, तलवाना, खेड़ी, अघियार और पाथेड़ा गांवों का दौरा किया।

विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मोहित चौधरी ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों से सीधा जुड़ाव स्थापित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें