
धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन मासूम जिंदगियों को निगल लिया। महू-नीमच हाईवे पर महेंद्रा ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों और उनकी मौसेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों बच्चे सेंट फ्रांसिस स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
छोटे भाई और मौसेरी बहन को लेने स्कूल पहुंचा था

