
इंदौर में 150 करोड़ की लागत से बन रहे देवी अहिल्याबाई स्मारक का सीएम मोहन यादव ने किया निरीक्षण. 2028 सिंहस्थ से पहले पूरा होगा काम
मध्य प्रदेश सरकार इंदौर में महान शासक देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से एक स्मारक बना रही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लालबाग पैलेस के पास चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस स्मारक के एकीकृत विकास योजना में लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और एक शिव मंदिर को भी शामिल किया जाए, ताकि पर्यटक इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को एक साथ देख सकें

