भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान, 160 करोड़ के 45 आभूषण भेंट करेगा अज्ञात भक्त

SHARE:

तिरुमाला। भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। भगवान के एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोना भेंट करने का संकल्प लिया था। आज 26 नवंबर को यह भक्त अपना संकल्प पूरा करने जा रहा है। भक्त की ओर से करीब 160 करोड़ रुपये मूल्य के सोने से तैयार 45 आभूषण मंदिर प्रशासन को सौंपे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, 121 किलोग्राम सोने से भगवान वेंकटेश्वर के लिए नौ सेटों में कुल 45 आभूषण तैयार करवाए गए हैं। मंदिर प्रशासन के साथ आवश्यक बातचीत पूरी होने के बाद इन आभूषणों को विधिवत रूप से TTD को सौंपा जाएगा।

एक भक्त की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दान

TTD सूत्रों के अनुसार, किसी एक श्रद्धालु की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी भेंट मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक दान को लेकर तिरुमाला में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के भी आज 26 नवंबर को तिरुमाला पहुंचने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 में किया था खुलासा

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें