‘100 रूपए नहीं दिए तो स्मार्ट मीटर की बदल रही रीडिंग’, बढ़कर आ रहा बिजली बिल, राजगढ़ में लोगों ने की शिकायत

SHARE:

 

मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली विभाग पहले से सवालों में है। अब उपभोक्ताओं ने बिलिंग में गड़बड़ी और मनमाने अतिरिक्त चार्ज वसूले जाने की शिकायत की है।
मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी और उपभोक्ताओं के बीच लगातार विवाद की खबरे सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा से आया है जहां बिजली विभाग में मनमानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें शहर के कई बिजली उपभोक्ताओं ने मीटर रीडर पर अवैध वसूली, मनमानी रीडिंग दर्ज करने और रिश्वत के बदले कम बिल बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है।शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रिश्वत नहीं देने पर  मीटर रीडिंग से हो रही छेड़छाड़
सोमवार को मुख्य बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने की शिकायत में आरोप लगाया है कि मीटर रीडिंग लेने के नाम पर उपभोक्ताओं से हर महीने 100 से 500 रुपए तक की अवैध राशि मांगता है। आरोप है कि रुपए देने से इनकार करने वाले उपभोक्ताओं को अधिक बिल भेजकर परेशान किया जाता है। उपभोक्ताओं ने अपने बिल नंबर सहित शिकायत की है। आरोप है कि जून से नवंबर-2026 के बीच संबंधित मीटर रीडर ने बिलिंग मशीन में मैक्सिमम डिमांड 2 से 3 किलोवाट दर्ज कर दी, जिसके कारण प्रत्येक माह 308 से 616 रुपए तक अतिरिक्त पैनल चार्ज देना पड़ रहा है। वहीं, एक उपभोक्ता से 200 रुपए मांगने और राशि नहीं मिलने पर बिल नहीं निकालते हुए मीटर को चेकिंग पर डालने का आरोप भी लगाया है।
रिश्वत लेकर विभाग को भी चूना लगाने के आरोप
शिकायत में ये भी आरोप है कि कथित तौर पर अवैध राशि देने वाले उपभोक्ताओं की वास्तविक मीटर रीडिंग छिपाकर कम रीडिंग दर्ज कर दी जाती है। एक उपभोक्ता से मार्च से अगस्त-2026 तक हर महीने 200 रुपए लेकर 100 रुपए से कम का बिल जारी करने का आरोप लगाया है। इससे बिजली कंपनी को राजस्व नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें