पुलिस ने बदमाश को बना रखा था वसूली एजेंट, पन्ना में 30 ट्रैक्टर से हर महीने 3-3 हजार वसूलता था

SHARE:

पुलिस अधिकारी के सामने वीडियो में निगरानी शुदा बदमाश ने कबूली पुलिस के वसूली की बात, तत्कालीन एसपी तक भी पहुंचा था मामला।

मध्यप्रदेश के पन्ना से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी जिस पुलिस महकमे की है। उसी के देवेंद्रनगर थाने में रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलियों से वसूली का पूरा तंत्र संचालित हो रहा था। इस व्यवस्था में पुलिसकर्मी सीधे सामने आने के बजाय निगरानी बदमाश आशीष पिता गणेश प्रसाद निवासी देवेंद्रनगर के जरिए प्रत्येक ट्रैक्टर से हर माह का 3 हजार रुपए की वसूली करवाते थे।

बदमाश ने कबूली वसूली की बात
निगरानी शुदा बदमाश को वसूली एजेंट बनाकर वसूली कराए जाने की बात जब पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच की। पूछताछ के लिए निगरानी शुदा बदमाश आशीष को बुलाया तो उसने अधिकारियों के सामने बताया कि वो महीने में करीब 30 ट्रैक्टर से 3-3 हजार रुपये की वसूली करता है। ये वसूली तत्कालीन टीआई संतोष यादव व आरक्षक रोहित के कहने पर की जाती है। वसूली की रकम आशीष आरक्षक रोहित को देता था। इसके बदले में उसे 200-300 रुपये खर्चा-पानी के तौर पर मिल जाते थे।
तत्कालीन एसपी तक भी पहुंचा था वीडियो
बदमाश आशीष से पूछताछ में सामने आई जानकारी और उसका वीडियो तत्कालीन पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू तक पहुंचाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत भी कराया था, लेकिन हैरानी की बात ये है कि मामले में न तो तत्कालीन थाना प्रभारी से जवाब मांगा गया और न ही आरक्षक रोहित के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। जांच को आगे बढ़ाने के बजाय पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

बड़ा सवाल- आखिर क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
जब पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की थी, बयान दर्ज किया था और उसका वीडियो भी बनाया था, तो फिर इस मामले में जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई? अब रेत के ट्रैक्टरों से वसूली के इस मामले और पूछताछ के वीडियो के सामने आने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आए मामले में जवाबदेही तय नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इस पूरे मामले पर पन्ना एसपी सव्यसाची सराफ का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। हम मामले की जांच करवाएंगे, गड़बड़ी सामने आई तो कार्रवाई भी करेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एएसपी समेत छह को सस्पेंड किया गया सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण दिख रहा है। इसके बाद एएसपी, एडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

Horoscope

Weather

और पढ़ें

एएसपी समेत छह को सस्पेंड किया गया सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण दिख रहा है। इसके बाद एएसपी, एडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

राज्य

शहर चुनें