6 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका ने शादी की जिद पकड़ी, प्रेमी ने किया इनकार तो थाने पहुंचा मामला

SHARE:

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, प्रेमिका थाने की चौखट पर बैठकर आंसुओं के साथ अपने और अपने होने वाले बच्चे के भविष्य को लेकर न्याय की गुहार लगा रही है।
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 महीने की गर्भवती युवती पर पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी शादी करने से इंकार कर रहा है जबकि प्रेमिका अपने व अपने होने वाले बेटे के भविष्य की खातिर प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई है। उसने अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और फिर दोस्ती व प्यार तक पहुंची थी।

करीब एक साल पहले हुई थी पहचान
मैहर जिले की रहने वाली एक युवती की पहचान करीब एक साल पहले शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में रहने वाले अभय कुशवाह से सोशल मीडिया साइट पर हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और बातचीत करने लगे, धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अभय कुशवाहा उससे मिलने के लिए आया और शादी का वादा कर संबंध बनाए।
गर्भवती होने पर वादे से मुकरा
पीड़िता का आरोप है कि कई बार आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए और जब वो गर्भवती हो गई तो उससे दूरी बना ली। पीड़िता ने बताया कि जब उसने प्रेमी से शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और ब्यौहारी आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभय कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका
प्रेमिका वर्तमान में 6 महीने की गर्भवती है और वो प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई है। पीड़िता का कहना है कि उसके व उसके बेटे के भविष्य को देखते हुए वो प्रेमी से शादी करना चाहती है और इसी आस में पुलिस थाने में गुहार लगा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें