नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते कमांडेंट गिरफ्तार

SHARE:

लोकायुक्त उज्जैन की ट्रैप कार्यवाही-डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड को सैनिक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

विपुस्था लोकायुक्त महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12-11-26 को लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड जिला नीमच युवराज सिंह चोहान को सैनिक महेश थोरेचा से 3000/- रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया ।
आवेदक होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने दिनांक 10/11/26 को पुलिस अधिक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री विनोद दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीमच युवराज सिंह चोहान होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से आरटीओ बेरियर नयागांव नीमच पर की गई तैनाती के एवज में 3000/- रू प्रतिमाह के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहें है । पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक राजेंद्र वर्मा से करवाया गया । सत्यापन पर आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत सही पायें जाने पर अनावेदकों युवराज सिंह चोहान एवं बलवंत सिंह के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आज दिनाक को ट्रैप आयोजित किया गया वा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड युवराज सिंह चोहान को होमगार्ड कार्यालय कोट मोहल्ला नीमच में आवेदक महेश थोरेचा से 3000/- हज़ार रुपये की रिश्वत प्राप्त करने पर रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर कार्यवाही की जा रही है
ट्रैप दल- DSP राजेश पाठक
निरीक्षक राजेंद्र वर्मा
आरक्षगण उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, इसरार ख़ान, संजीव कुमारिया, श्याम शर्मा एवं LDC रश्मि

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी, कर्मचारी किसी शासकीय कार्य को करने हेतु रिश्वत की मांग करता है, तो लोकायुक्त उज्जैन को शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर सम्पर्क कर सकता है ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें