प्रेस क्लब मंदसौर का दीपावली मिलन समारोह बना यादगार, संगीत की मधुर धुनों के बीच अतिथियों और पत्रकारों ने मनाया नववर्ष का उत्सव

SHARE:

कलेक्टर, एसपी, विधायक सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामय उपस्थिति | अनौपचारिक आयोजन की सभी ने की मुक्तकंठ से सराहना

मंदसौर। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 1985 से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए प्रेस क्लब मंदसौर का दीपावली मिलन समारोह शनिवार, 28 नवंबर 2026 को नगर के नक्षत्र गार्डन में हर्षोल्लास, आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकार साथियों ने सहभागिता कर एक-दूसरे को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि समारोह में न कोई मंच सजा, न औपचारिक भाषणों का दौर चला और न ही कोई मंचीय कार्यक्रम रखा गया। पूरी शाम आपसी मेल-मिलाप, मधुर संगीत, आत्मीय संवाद और सहभोज के नाम रही। आयोजन की इस अनूठी और सहज परिकल्पना को उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों ने खूब सराहा।

संगीत की सुरमयी शाम ने बांधा समां

समारोह में नगर के कलाकारों ने आशीष मराठा के नेतृत्व में शानदार गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। नए और पुराने लोकप्रिय गीतों की मधुर धुनों ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों के बीच उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों ने खुशनुमा माहौल का आनंद लिया। पूरा आयोजन एक पारिवारिक मिलन समारोह की तरह नजर आया, जहां हर कोई सहजता से एक-दूसरे से मिलता और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करता दिखाई दिया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन प्रेस क्लब अध्यक्ष ईश्वर रामचंदानी ने दिया।

विधायक, कलेक्टर और एसपी सहित अनेक गणमान्य नागरिक हुए शामिल

समारोह में अतिथि के रूप में विधायक विपिन जैन, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना, मंदसौर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नरेन्द्र नाहटा, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, रेडक्रास सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष प्रितेश चावला, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, पार्षद भारती पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर एवं वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का किया सम्मान

प्रेस क्लब मंदसौर की ओर से उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ईश्वर रामचंदानी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा, सचिव महावीर जैन, सह सचिव नरेन्द्र धनोतिया, कोषाध्यक्ष अजय बाड़ोलिया, स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र लोढ़ा, विक्रम विद्यार्थी, अशोक झलोया एवं महावीर अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य बलवंत फांफरिया, कोमलसिंह तोमर, अनिल जैन, आशुतोष नवाल, आलोक शर्मा, प्रकाश सिसौदिया, विकास तिवारी, निलेश भारद्वाज, नवनीत शर्मा, संजय भाटी, अभिषेक विद्यार्थी, विजयेन्द्र फांफरिया, जितेन्द्र देवड़ा एवं लक्ष्मण जटिया सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सहभोज के साथ आत्मीय मिलन का हुआ समापन

समारोह के दौरान सभी ने सामूहिक सहभोज में सहभागिता की और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आपसी स्नेह एवं सहयोग की भावना को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के सह सचिव नरेन्द्र धनोतिया ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेस क्लब मंदसौर का यह आयोजन इस मायने में भी खास रहा कि यहां औपचारिकताओं से दूर रहकर आपसी रिश्तों, मित्रता और पत्रकार एकजुटता को प्राथमिकता दी गई। यही वजह रही कि दीपावली मिलन समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें