सुबह-सुबह गांव-गांव पहुंचे जगदीश खींची, पोलियो अभियान को लेकर किया जनजागरण अभियान चलाया

SHARE:

“कोई भी बच्चा न छूटे – 0 से 5 वर्ष के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं”
पल्स पोलियो अभियान के तहत सुबह-सुबह से ही कर्मठ कार्यकर्ता एवं स्टार प्रचारक जगदीश खींची द्वारा गांव-गांव जाकर आम जनता को जन जागरूकता के माध्यम से पोलियो अभियान के बारे में समझाइश दी गई। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी मोदी जी का सपना है भारत में सब स्वस्थ रहे कोई भी व्यक्ति आम जनता किसी भी बीमारी से पीड़ित ना हो उनका सपने को साकार करने का मेरा लक्ष्य है मैं आम जनता की हितों के लिए आम जनता के बीच में हूं स्वस्थ परिवार सुखी परिवार यही मेरा लक्ष्य है
खींची ने आज साबाखेड़ा पिपलिया मंडी, संजीत, बूढ़ा, टकरावद, नारायणगढ़ मल्हारगढ़, सीतामऊ, बसई, मेलखेड़ा, साठ खेड़ा एवं गरोठ सहित अनेक गांवों में प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने घर-घर जाकर, चौपालों पर, दुकानों पर एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों से अपील की कि 22, 23 एवं 24 नवंबर को चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं।

खींची ने कहा, “पोलियो एक गंभीर बीमारी है, लेकिन दो बूंद दवा से इसे हमेशा के लिए हराया जा सकता है। हमारा संकल्प है – कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। एक भी बच्चा छूटा, तो अभियान अधूरा है।”

उन्होंने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों, सोशल वर्कर, प्रकार पत्रकार साथियोंआंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधुओं से भी अपील की कि वे सभी इस नेशनल प्रोग्राम में अपनी अहम भागीदारी निभाएं और अपने-अपने क्षेत्र में हर बच्चे तक यह संदेश पहुंचाएं।
ग्रामीणों ने भी खींची के इस जनजागरण अभियान का स्वागत किया और अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संकल्प लिया।
दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत हो बरकरार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें