दिवाली से पहले MP में 2 लाख सफाई कर्मचारी हड़ताल पर; गलियों-सड़कों पर लगा कचरे का अंबार, जानिए क्या है मांग”

SHARE:

मध्य प्रदेश में दो लाख से अधिक सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. भोपाल समेत कई नगर निगम क्षेत्रों में कचरा उठना बंद हो गया है. कर्मचारी नियमितीकरण, 25 हजार रुपये वेतन और आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने की मांग कर रहे हैं.
भोपाल:
दिवाली से ठीक पहले मध्य प्रदेश में सफाई व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. नियमित नौकरी, बेहतर वेतन और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर राज्यभर के दो लाख से अधिक सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. राजधानी भोपाल सहित कई नगर निगम क्षेत्रों में घर-घर से कचरा उठाने का काम ठप हो गया है. हड़ताल के दूसरे दिन शहर के अधिकांश वार्डों में कचरे का ढेर नजर आने लगा है. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

नगर निगम मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन
NDTV की टीम जब भोपाल नगर निगम मुख्यालय पहुंची तो वहां सफाई कर्मचारी घेराव कर जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे. बड़ी संख्या में कर्मचारी निगम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. हड़ताल के समर्थन में राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों से कर्मचारी पहुंचे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा
क्या हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें?
सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने, नियमित नियुक्ति, 25 हजार रुपये मासिक वेतन और अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. मध्य प्रदेश अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेती, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी.

सरकार से वार्ता बेनतीजा
संगठन के अध्यक्ष मगन झांझोट ने बताया कि हड़ताल समाप्त कराने को लेकर शहरी प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के साथ बुधवार को बातचीत हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी. अब कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी मांगें रखने की तैयारी कर रहा है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें